ट्रैक पर मिली बालिका सूबे के बलिया की, पहचान
भदोही, मई 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मिली मासूम बालिका की पहचान हो गई है। बालिका बलिया जनपद के शंकरपुर गांव निवासी छोटू पासवान की पुत्री है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन गुरुवार देर शाम चाइल्ड लाइन पहुंचे। बताया जाता है कि गुरुवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद बगल वाले ट्रैक पर एक मासूम बालिका मिली थी। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद कुमार यादव बालिका को अपने साथ चौकी ले गए थे। बाद में उसे भदोही चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर शिवशंकर मौर्य और कोऑर्डिनेटर सोनी चौरसिया को सौंप दिया गया था。 यह भी पढ़ें- वन स्टॉप सेंटर का एडीएम ने की निरीक्षणबालिका की पहचान रेलवे पुलिस बालिका की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उसकी पहचान कराने में जुटी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.