रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर-हल्द्वानी रोड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 104/आर (ओएचई), किलोमीटर 53/10-11 पर ट्रैक की मरम्मत के चलते बुधवार को सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहा। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक फाटक से किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। रेल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फाटक को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया। रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को पंतनगर-लालकुआं मार्ग से संचालित किया गया। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई, ताकि लोगों को असुविधा न हो। हल्द्वानी से रुद्रपुर आने वाले भारी वाहनों को गन्ना सेंटर से डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.