ट्रैक पर भरा पानी, चार ट्रेनों पर लगा ब्रेक
प्रयागराज, अगस्त 29 -- भारी बारिश के चलते शनिवार सुबह प्रयागराज-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार थम गई। मानिकपुर-सतना रेलखंड के चितहरा-मझगवां के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से अप और डाउन दोनों लाइनें प्रभावित हुईं। एहतियातन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रैक से पानी हटने और जांच पूरी होने पर संचालन सामान्य हो सका। इस दौरान 12428 आनंद विहार-रीवा को मानिकपुर, 13201 राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल को डभौरा, 11304 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस को बरगढ़ और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकरनगर स्पेशल को शंकरगढ़ में रोका गया। जलभराव के कारण दो मालगाड़ियां भी चितहरा स्टेशन के आसपास फंस गईं। बाद में कॉशन लेकर उन्हें धीमी गति से आगे बढ़ाया गया। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि जलभराव पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.