ट्रैक पर बैठे वृद्ध की मालवाहक ट्रेन से कटकर मौत
गिरडीह, मई 15 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। गिरिडीह-कोडरमा रेलखंड पर धनवार थाना क्षेत्र के ठेकाटांड़ के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में लगभग 68 वर्षीय वृद्ध की मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय सूत्रों के अनुसार गिरिडीह से कोडरमा की ओर जा रही मालगाड़ी जब ठेकाटांड़ के पास पहुंची, उस समय वृद्ध रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। ट्रेन चालक ने वृद्ध को ट्रैक पर बैठा देख लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन वह वहां से नहीं हटा। देखते ही देखते मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक करीब एक घंटे से रेलवे पटरी पर बैठा हुआ था। मृतक की पहचान धनवार के दीवान टोला निवासी स्व. रामजी स्वर्णकार के 65 वर्षीय पुत्र हीरालाल स्वर्णकार के रूप में हुई। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.