रांची, जून 6 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के केसारो गांव में ट्रैक पर बैठकर खैनी बना रहे वृद्ध किसान की रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह आठ बजे की है। मृतक 65 वर्षीय जबरा कच्छप केसारो गांव का निवासी था। ग्रामीणों ने बताया कि वह सुबह सात बजे घर से रेलवे लाइन के पास स्थित अपने खेत में गया था। खेत में जुताई कराने के लिए उसने सुबह में ट्रैक्टर वाले को बुलाया था। ट्रैक्टर के आने में लेट होने से वह ट्रैक पर बैठकर खैनी बना रहा था तभी रांची से लोहरदगा जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह कम सुनता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.