अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या संवाददाता। लखनऊ वाराणसी रेल प्रखंड पर एक्सप्रेस ट्रेन के चालक को आपात स्थिति में ब्रेक लगानी पड़ी। ऐसा रेलवे ट्रैक पर युवक के खड़े होने के कारण करना पड़ा। क्रासिंग होने के कारण ट्रेन की स्पीड पहले से कम थी। घटना नगर कोतवाली के फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग की है। जांच-पड़ताल में युवक मानसिक रोगी निकला है। बताया गया कि देर रात सियालदह एक्सप्रेस के आगमन की सूचना के बाद फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने क्रॉसिंग बंद कर दी। इसी दौरान एक युवक बंद क्रॉसिंग के अंदर ट्रैक पर आ गया और ट्रैक पर ही खड़ा हो गया। क्रॉसिंग के काशन के कारण धीमी गति से आ रही जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर युवक को देखा तो पहले सायरन बजाया। फिर भी युवक ट्रैक से न हटा तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद ग...