कुशीनगर, फरवरी 19 -- कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधिछपरा सरेह में बुधवार देर रात एक ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान नौतार जंगल निवासी मोती कुमार (26 वर्ष), पुत्र सतन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोती कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी रागिनी और डेढ़ वर्ष की एक मासूम बेटी है। बुधवार की देर रात वह शौच के लिए बोधिछपरा सरेह की ओर गए थे। इसी दौरान गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.