कानपुर, मई 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पुणे मंडल के दौंड-मनमाड खंड में विसापुर-रांजणगांव-सारोला स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है। इस कारण दस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी। चार वि​भिन्न स्टेशनों से देरी से चलेंगी। इनमें से कई कानपुर से होकर जाने वाली ट्रेनें भी हैं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मई को पुणे-लोनावाला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-नासिक रोड-मनमाड, 11078 जम्मू तवी-पुणे एक्सप्रेस 26 मई को मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-लोनावाला-पुणे, 22590 हडपसर-बनारस एक्सप्रेस 30 मई को पुणे-लोनावाला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-नासिक रोड-मनमाठ होकर चलेगी। अन्य ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं, 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन 28 मई को पुणे से अपने निर्धारित सम...