ट्रैक के पास खड़े होकर इंतजार फिर ट्रेन आते ही सामने कूदे, नाबालिग लड़के और लड़की ने दी जान
हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 2 -- यूपी के गोरखपुर में गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर नईकोट रेलवे स्टेशन के समीप करीब दो सौ मीटर दूर महुआरी गांव के पास बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने आने से एक किशोर व किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। दो नाबालिग की मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की पहचान हो चुकी है। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर व किशोरी की पहचान हो चुकी है। किशोर एक इंटर कॉलेज का कक्षा 10 का छात्र बताया जा रहा है। आसपास के लोग दबी जुबान में किशोरी की पहचान का दावा कर रहे हैं, पर लड़की के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे। दोनों के घर के बीच पांच-छह किमी का फासला बताया जा रहा है। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.