काशीपुर, अप्रैल 22 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अहम अपील जारी की है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने बुधवार को कहा कि यात्रा के दौरान धूम्रपान न करें और गैस सिलेंडर, स्टोव, पटाखे या अन्य ज्वलनशील वस्तुएं साथ लेकर न चलें। साथ ही रेलवे ट्रैक या आसपास सूखी घास, पराली या कूड़ा जलाने से सख्ती से बचें। उन्होंने बताया कि ट्रैक के पास आग लगने से सिग्नलिंग केबल, रिले रूम और दूरसंचार उपकरण क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित होकर गाड़ियां विलंबित हो सकती हैं। आग की लपटें ओवरहेड बिजली तारों तक पहुंचकर आपूर्ति बाधित कर सकती हैं। यह भी पढ़ें- जिले में अब डिजिटल प्रचार रथ आग लगने से बचाव की देगा जानकारी धुएं के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेन रोकनी पड़ सकती है और...