इटावा औरैया, मार्च 14 -- इटावा, संवाददाता । दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे भरथना और साम्हो स्टेशन के बीच फायर एक्सटिंग्विशर पड़ा होने की सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ उसे कब्जे में लेकर मुख्यालय ले गई। फायर एक्सटिंग्विशर दिल्ली से कानपुर जाने वाली किसी ट्रेन से गिरने की संभावना जताई गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार की रात गुजरने वाली किसी ट्रेन से इटावा-भरथना और साम्हो स्टेशन के बीच आग बुझाने वाला एक सिलेंडर नीचे गिर गया। इसकी जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा संबंधित स्टेशन कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही कर्मचारी उसकी खोज में जुट गए। इसी दौरान भरथना रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या 20-बी से पूर्वी ओर कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक आग...