ट्रैक के ओवरहेड वायर को छूते ही मनोरोगी की करंट से मौत, दो ट्रेनें रोकी गईं
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पास पोल पर चढ़कर ओवरहेड वायर को छूते ही मनोरोगी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय वायर टूटने के बाद कानपुर सेंट्रल और वाराणसी को जाने वाली ट्रेनें करीब एक घंटे विलंब से रवाना हुईं।मंगलवार को भोर में जंक्शन के समीप नया मालगोदाम रोड के पास अज्ञात करीब 30 वर्षीय मनोरोगी वाराणसी रूट के रेलमार्ग के ओवरहेड पोल पर चढ़ गया। ओवरहेड वायर को छूते ही करंट से झुलसकर मनोरोगी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंचे तो ट्रैक पर वायर टूटकर गिरा था। यह भी पढ़ें- हावड़ा मेल सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनें देरी से आईं कर्मचारियों की मदद से मरम्मत शुरू कराई गई। मरम्मत के बाद ट्रैक का ट्रायल हुआ। जंक्शन से वाराणसी की ओर से सुबह के समय जाने वाली पैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.