लखनऊ, अप्रैल 7 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोंडा-बुढ़वल खंड पर बुढ़वल-घाघराघाट (11.77 किमी.) के मध्य नवनिर्मित तीसरी विद्युतकर्षण लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाघरा नदी पर बने मेजर ब्रिज 391 सहित अन्य पुलों की संरचनात्मक सुरक्षा, ट्रैक एलाइनमेंट और समपार फाटकों की कार्यकुशलता को परखा। अंत में इस नई लाइन पर 120 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया गया, जो कि सफल रहा। इस अवसर पर डीआरएम गौरव अग्रवाल सहित निर्माण संगठन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गोंडा-बुढ़वल खंड की तीसरी लाइन का कार्य चार चरणों में है, जिसमें से अब तक 57.19 किमी. कार्य पूर्ण हो चुका है। अंतिम चरण के तहत गोंडा जं. से गोंडा कचहरी के बीच का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.