ट्रैक अनुरक्षण को कल चार ट्रेनें रद्द
देवघर, सितम्बर 12 -- जसीडीह। बर्द्धमान-तालित के बीच ट्रैक अनुरक्षण को लेकर 13 सितंबर को 4 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जानकारी के अनुसार बर्द्धमान से चलने वाली ट्रेन नंबर- 63505 व 63507 और आसनसोल से चलने वाली ट्रेन नंबर- 63506 व 63512 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे के अनुसार 13 सितंबर को रात 2:05 से सुबह 5:05 बजे तक 180 मिनट का यातायात व विद्युत ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से परिचालन में बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.