बेगुसराय, अप्रैल 29 -- साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप मंगलवार की रात ट्रैक्टर -बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इसमे बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृतक खगड़िया जिले रहेमपुर गांव निवासी राज कुमार मण्डल का 26 वर्षीय पुत्र अजय मण्डल था। जबकि कपिल देव मण्डल का पुत्र रंजीत कुमार जख्मी हो गया। जख्मी के चाचा सुबोध मण्डल ने बताया कि अपने चचेरे भाई की शादी में बाइक से ही मुंगेर नौआगढ़ी बाराती जा रहे थे। रघु नाथ पुर के समीप हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी जख्मी के द्वारा मोबाइल से दी गयी। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बुध वार की सुबह पुलिस...