सीतापुर, मार्च 22 -- महमूदाबाद। सदरपुर के तुरनी निवासी महेश शुक्रवार रात अपने मामा को सदरपुर छोड़कर वैन से घर लौट रहे थे। वह गोडैचा-सदरपुर मार्ग पर मरखापुर के पास पहुंचे ही थे तभी तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर- ट्रॉली ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर से वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं महेश का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महेश को अस्पताल भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.