ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, माता-पिता चोटिल
सीतापुर, मई 30 -- लहरपुर/ केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में सात माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, माता- पिता गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सकरन के जमलापुर निवासी अनुज शुक्ला पत्नी बिंदु कुमारी और सात माह के बेटे गणेश को लेकर शनिवार को बाइक से दवा लेने लहरपुर आ रहे थे। वह लहरपुर के मोहल्ला ठठेरी टोला मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज, उनकी पत्नी और बेटा सड़क पर गिर गए। तीनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लहरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.