ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आकर भाई- बहन घायल
अयोध्या, मई 24 -- मवई, (अयोध्या) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार भाई- बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रधान पुत्र ने दोनों घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का इलाज चल रहा है। पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे मुरली गांव निवासी रवि कुमार (18) पुत्र स्व. राकेश रावत अपनी बहन सविता (16) के साथ दवा लेने के लिए अलियाबाद गया था। दवा लेकर वापस घर लौटते समय रास्ते में ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान पुत्र ओमेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अपने वाहन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.