ट्रैक्टर हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
रांची, अप्रैल 17 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोसई निवासी 26 वर्षीय रंजीत टोप्पो शुक्रवार को अपने ही ट्रैक्टर से असंतुलित होकर दीवार से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम लगभग चार बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि रंजीत अपने ट्रैक्टर से कहीं से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से उनका नियंत्रण हट गया और वाहन घर की दीवार से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें रेफरल अस्पताल मांडर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.