औरैया, मार्च 19 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए ट्रैक्टर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। पहले चालक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल उसका साथी भी देर रात घर पर दम तोड़ गया। जानकारी के अनुसार गांव सौंथरा की ओर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक 41 वर्षीय विकेश सिंह उर्फ बंटू पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह और साथ बैठा 28 वर्षीय महेश निषाद पुत्र होतीलाल इंजन के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी सहार पहुंचाया, जहां डॉक्टर नवीन ने विकेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे घर ले गए। देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर प्रभ...