ट्रैक्टर हादसे में घायल अंकित की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 20 -- फर्रुखाबाद।जटपुरा गांव में शादी की तैयारियों के बीच हुआ ट्रैक्टर हादसा एक परिवार के लिए जीवन भर का दर्द बन गया। बारात के लिए टेंट और अन्य सामान लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के खड्ड में पलटने से घायल हुए 22 वर्षीय अंकित पुत्र आदर्श की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अमृतपुर के जटपुरा गांव निवासी दिनेश की पुत्री की शादी के लिए टेंट, जनरेटर और अन्य सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाया जा रहा था। ट्रैक्टर पर कई युवक सवार थे। बासी अड्डा से करनपुर मार्ग पर मुजहा के पास अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार करीब दस लोग घायल हो गए।घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.