बदायूं, अप्रैल 30 -- सीओ से शिकायत के बाद ट्रैक्टर हड़पकर बेचने और रकम हड़पने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव खुनक का है। यहां के रहने वाले वीरपाल पुत्र प्यारे लाल ने क्षेत्राधिकारी नगर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जून 2025 में उसने पत्नी लक्ष्मी के नाम ट्रैक्टर लेकर अपने परिचित रतन पाल पुत्र ऋषीपाल निवासी डलवा शहीदा थाना अलापुर को 32 हजार रुपये प्रतिमाह पर दिया था। आरोप है कि रतन पाल ने किराया नहीं दिया और ट्रैक्टर मनप्रीत को 2.40 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने 1.35 लाख रुपये वापस भी किए, लेकिन ट्रैक्टर नहीं मिला। यह भी पढ़ें- कार के पैसे न देने पर मारपीट व झूठे केस में फंसाने की धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.