फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कंपिल,संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव फुलू नगला में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुलू नगला गांव निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 फरवरी की शाम उनके पिता कल्याण सिंह घर के चबूतरे पर बैठे थे और भाई नल से पानी लेने गया था। इसी दौरान गांव के शहदवीर और ओमवीर ट्रैक्टर लेकर गली में आए। दूसरी ओर से दूध की गाड़ी आ जाने के कारण रास्ता जाम हो गया। राहुल के भाई ने जब ट्रैक्टर थोड़ा आगे बढ़ाने को कहा, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। लाठी-डंडों से किया। ...