बदायूं, अप्रैल 13 -- स्टंट कर रहे दो ट्रैक्टरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर सीज किया और रविवार को दोनों चालकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। बिनावर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे के नीचे दो ट्रैक्टरों को आपस में बांधकर कुछ लोग स्टंट कर रहे थे, जबकि वहां मौजूद लोग इसका वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी।जांच के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव ददमई से दोनों ट्रैक्टरों को पकड़कर थाने ले आई और उन्हें सीज कर दिया। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गांव निवासी आस मोहम...