फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- फर्रुखाबाद। दिल्ली रोड पर नगला कलार के सामने बुधवार की रात में ट्रैक्टर और लोडर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर के परखचे उड़ गये। चालक बाल बाल बच गया। लोडर में लदी हरी मिर्च आस पास बिखर गई तो इसे लूटने को ग्रामीण दौड़ पड़े। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला थाने के नगला बीच के राहुल लोडर पर अचार की हरी मिर्च लादकर शाहजहांपुर मंडी जा रहे थे। बुधवार की मध्य रात नगला कलार के सामने दिल्ली रोड पर जैसे ही लोडर पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना के समय दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। इसके कारण लोडर का पीछे का हिस्सा उखड़कर काफी दूर जा गिरा और लोडर में भरी हरी मिर्च इधर उधर बिखर गई। ट्रैक्टर भी गड्ढे में फंस गया। इस बीच लोडर चालक बाल बाल बच गया। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.