बरेली, मई 25 -- नवाबगंज। बरखन गांव के माहिर अली की भीकमपुर गांव में कृषि भूमि है। तीन दिन पूर्व वह ट्रैक्टर लेकर खेत में खड़ी गन्ने की फसल की सिंचाई करने थे। खेत के पास ट्रैक्टर खड़ाकर फसल में पानी लगाने लगे। इसी बीच चोर उनके ट्रैक्टर की बैट्री चुरा ले गए। रविवार को उन्होंने भीकमपुर गांव के युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर घटना की तहरीर दी। बताया जाता है कि उसने दो अन्य युवकों के साथ मिल किसान के ट्रैक्टर से बैट्री चोरी की थी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने के आरोप में युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...