मोतिहारी, जनवरी 11 -- कुण्डवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने करीब एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के साथ सहनी गांव में ट्रैक्टर से बैट्री चोरी मामले में प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अफसार आलम कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हरदिया का है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना गत वर्ष 12 मार्च की है। सीसीटीवी मे चोरों की पहचान करके हुए पीड़ित नसीम अख्तर ने कुण्डवा चैनपुर थाने पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.