औरंगाबाद, जून 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के भाव बिगहा गांव में एक ट्रैक्टर से बैटरी एवं वाहन के कागजात चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाव बिगहा निवासी धनंजय राम ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने बैट्री और आवश्यक कागजात की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...