बरेली, मार्च 23 -- मीरगंज, संवाददाता।पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर बैट्रा चोरी की घटना का खुलासा किया। आरोपियों से चोरी का बैट्रा बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपियों को जेल भेज दिया।मीरगंज थाने की पुलिस ने नल नगरिया तिराहे के पास छापा मारकर मुमताज पुत्र हनीफ उर्फ हलीम एवं राहुल पुत्र यादराम निवासी पैगानगरी को एक बैट्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने 21 मार्च की रात्रि में पैगानगरी निवासी सुरेंद्र कुमार के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैट्रा चोरी किया था। सुरेंद्र कुमार ने थाने में बैट्रा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया बरामदगी के बाद मुकदमा में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया।फोटो संख्या 01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...