बरेली, मार्च 10 -- मीरगंज। सोमवार की रात में करीब आठ बजे मीरगंज समसपुर रोड के चुरई मोड़ पर बाइक को सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे मोहम्मद आरिफ और उनका पुत्र मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रोड से उठाकर सीएचसी भेज दिया। सीएचसी में चिकित्सक ने घायलों की प्राथमिक चिकित्सा कर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...