कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। बिधनू के जामू नहर पुल के पास से चोरों ने ट्रैक्टर से बांधकर सड़क किनारे खड़ी ट्राली को चुरा लिया। वहीं घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। बिधनू के जामू नहर पुल के पास देर रात चोर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और मौके से ट्रॉली चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब वायरल हो रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है, कि चोर ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचते हैं। इसके बाद बड़ी ही आसानी से खड़ी ट्रॉली को ट्रैक्टर से जोड़ते हैं और कुछ ही मिनटों में ट्रॉली लेकर फरार हो जाते हैं। फुटेज में एक युवक नजर आ रहा है। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक और ट्रैक्टर की तलाश की जा रही ह...