वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी अधिवक्ता विमल कुमार सिंह की शिकायत और पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चितईपुर पुलिस ने गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट करने, धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चंदौली के महाईच के मधुपुर निवासी रामाश्रय सिंह, प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, संतोष एवं संजय पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षियों ने फर्जी तरीके से खतौनी पर नाम चढ़ावा लिया था। इसे कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। बीते सात दिसंबर को आरोपियों ने गेहूं की फसल नष्ट कर दी। अधिवक्ता के पिता इंद्रासन सिंह के विरोध पर आरोपियों ने धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.