ट्रैक्टर से धूल उड़ाने की बात को लेकर पिटाई
बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम विजईयापुरवा निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पचपकड़ी गांव में मेरा बेटा हनुमंत सिंह रविवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी पचपकड़ी गांव के लड्डन, अल्ताफ व जनपद गोंडा के निसारूपुर निवासी शमशाद ने ध्ल उड़ाने की बात कहकर मेरे बेटे की पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.