बलिया, मई 11 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रैक्टर-ट्राली और मिनी ट्रक के बीच शनिवार की रात आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया लिहाजा चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर चले गये।कस्बा के वार्ड संख्या तीन (शिवपुरी) निवासी 42 वर्षीय अजीत यादव मिनी ट्रक चलाता है। बलिया से किराने का सामान लादकर वह आ रहा था। रतसर-पचखोरा मार्ग से गुजरते समय अम्बेडकर प्रतिमा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने मिनी ट्रक के के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.