जमुई, मार्च 27 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे लछुआड़ थाना के समीप तीखा मोड़ पर ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक चालक सहित सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जानकारी के मुताबिक जमुई थाना क्षेत्र के मनियड्डा निवासी समीर कुमार पिता अमित सिन्हा, रितिक कुमार सिंह पिता संतोष कुमार सिंह, मनीष कुमार पिता संजय राम एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से घूमने कुंडघाट डैम की ओर जा रहा था। तभी लछुआड़ थाना के समीप तीखा मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार बाइक एवं अनियंत्रित ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। टक्कर होने पर बाइक चालक सहित तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल युवक को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभ...