गंगापार, अप्रैल 9 -- रिस्तेदारी से घर लौट रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर लगते ही बाइक सवार बुरी तरह घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। जिसे घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान घायल बाइक सवार की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। मेजा कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरा निवासी उमाशंकर का 23 वर्षीय बेटा लवकुश बुधवार की शाम अपनी रिस्तेदारी चिलबिला गांव गया था। रात को वहां से लौटते समय जैसे ही वह रामनगर के बुड़ारेपुर पहुंचा सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे घटनास्थल पर मौजूद रहे लोगों ने इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी रामनगर पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.