साहिबगंज, मार्च 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के खास टोला के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार करबला की ओर से ईंट लदा ट्रैक्टर खास टोला की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने सामने अचानक आई बकरी को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराया। जिससे मिछुटोला निवासी लड्डू शेख (21 ) गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल लाया । ड्यूटी में मौजूद चिकित्सकों ने इलाज किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...