गंगापार, मार्च 14 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात एक खौफनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ हाईवे स्थित नो एंट्री प्वाइंट से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लखनऊ हाईवे पर नो इंट्री प्वाइंट से एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे बाइक सवार शिव कुमार मिश्र को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रैक्टर में फंस गया और लगभग 500 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा। इस दर्दनाक मंजर को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घा...