हमीरपुर, अप्रैल 19 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर से डीजल लेकर जा रहे बाइक सवारों की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिसमें एक की सदर अस्पताल लाते समय मौत हो गई। अचानक युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बिवांर थानाक्षेत्र के करगांव गांव का 38 वर्षीय रामशंकर पुत्र श्याम सुंदर अनुरागी थाना कुरारा के अभेरवा गांव खुशीराम के साथ बैठकर बिवांर से ट्रैक्टर के लिए डीजल लेकर गांव की ओर आ रहे थे। गांव से खेतों की ओर भूसा का टापा फांसकर जा रहा ट्रैक्टर जैसे ही गांव के बाहर भोगन तालाब के पास पहुंचा बाइक व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से घायलों को पीएचसी बिवांर लाए। यहां से छानी सीएचसी के लिए रेफर कर दिया गया। छानी में खुशीराम का उपचार किया गया। रामशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.