बरेली, मार्च 21 -- भमोरा। बरेली-बदायूं रोड पर शुक्रवार की सुबह एक डबल डेकर बस टैक्टर ट्राली से टकरा गई । हादसे में चालक समेत 18 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के चौक बाजार निवासी गोपीचंद पुत्र राजेन्द्र ने बताया कि वह अपने बेटे मंगेश्रर चौधरी, मीरा पत्नी राघवेंद्र, इद्रवती पत्नी प्रेमशंकर, मनोरमा पत्नी नंदू,पूनम पत्नी अमरनाथ, फूलवती पत्नी ठगाई राम, निरमा पत्नी सुदर्शन, आशा पत्नी पारस, खुशी पत्नी देवेन्द्र, राधिका पत्नी जयराम सभी निवासी चौक बाजार महाराजगंज के साथ डबल डेकर बस से आंवला के मनौना धाम जा रहे थे। शुक्रवार सुबह भमोरा थाना क्षेत्र में बरेली-बदायूं हाइवे पर डिवाइडर कट पर सामने से आये आलू के बोरों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से बस टकरा गई। बस में सवार सभी लोग चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ लोग घबरा...