ट्रैक्टर से टकराई बाइक, सवार घायल
उरई, अप्रैल 7 -- जालौन। संवाददाता बाइक से उरई जा रहे व्यक्ति की बाइक छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक सवार को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया।क्षेत्रीय ग्राम सिंगटौली निवासी महाराज सिंह मंगलवार की सुबह बाइक लेकर किसी काम के चलते उरई की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक छत्रसाल इंटर कॉलेज के पास पहुंची। तभी वहां बैक हो रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक के टकराते ही महाराज सिंह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.