संभल, फरवरी 6 -- धनारी क्षेत्र के गांव पाठकपुर नाधा मार्ग पर गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को भर्ती कराया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव चंदनकटी निवासी नेत्रपाल (18 वर्ष) अपने साथी सत्यपाल के साथ गुरुवार को बाइक से रिश्तेदारी में सुल्तानगढ़ गए थे। देर शाम दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। पाठकपुर नाधा मार्ग पर गांव खजरा छपरा के पास बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। जहां से सत्यपाल को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। युवक ने मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के ...