गिरडीह, मई 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के घुठिया प्लस टू हाई स्कूल के पास रविवार सुबह गिट्टी से भरे ट्रैक्टर के टेलर में एक कार पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार में सवार बेंगाबाद घाघरा गांव के गुलेल यादव और पंकज यादव मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर का इंजन लेकर फरार हो गया। मौके पर समाजसेवी मो अयूब सहित स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमीक उपचार के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलन पर बेंगाबाद पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गिट्टी से भरे टेलर और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि घटना की सुबह ट्रैक्टर में गिट्टी भरकर चालक बेंगाबाद की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.