सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- पुपरी। पुपरी बाजार में मधुबनी बस स्टैंड के समीप ट्रेक्टर से जोरदार आवाज के साथ चावल के दर्जनों बोरे गिरे।इससे लोगों एवं वाहनचालकों के बीच भारी हड़कंप मच गया और बड़ा हादसा टल गया।ठेला एवं टेम्पू चालकों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और कई लोग बाल बाल बच गए। इस घटना के कारण करीब एक घण्टा तक यातायात प्रभावित हुआ।बताया जाता है कि गोदाम से चावल लादकर ट्रेकटर डीलर के दुकान की ओर जा रहा था। विद्यपति मधुबनी चौक के पास काफी ओवरलोड होने के कारण ट्रेक्टर का रस्सी टूट गया जिससे ट्रेक्टर पर लदे 25 से 30 बोरे जोरदार आवाज के साथ सड़क पर नीचे गिर गया। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पर क्षमता से कहीं अधिक बोरी लदी हुई थी। जैसे ही ट्रैक्टर बस स्टैंड के पास पहुंचा, संतुलन बिगड़ने के कारण बोरियां सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.