उरई, फरवरी 11 -- आटा। कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमारी में ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से गौवंश बांधकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गांव का ही एक व्यक्ति चमारी स्थित गोशाला से एक गौवंश को पालन के लिए अपने साथ ले गया था। इसी दौरान गौवंश ने एक गोवंश को जन्म दिया। जब इसकी जानकारी गोशाला की संरक्षक विनीता पांडेय को मिली तो उन्होंने गौवंश को वापस लाने के लिए कर्मचारियों को भेजा। कर्मचारियों द्वारा गौवंश को वापस लाते समय उसे ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर ले जाने का प्रयास किया गया। इस दौरान रास्ते में मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.