रुडकी, मई 7 -- लक्सर। गेहूं की फसल की ट्रैक्टर से नष्ट करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली पुलिस को अरुण कुमार निवासी गांव ढाढ़की ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने खेत में गेहूं की फसल उगा रखी थी। आरोप है कि 12 अप्रैल को परिवार के लोग गेहूं की फसल काटने के लिए गए थे। तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और ट्रैक्टर से गेहूं की फसल नष्ट कर दी थी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण का ऑफिस व दीवार खुर्द बुर्द करने के मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...