निज प्रतिनिधि, अप्रैल 23 -- बिहार के भागलपुर जिले में सड़क पर जिस तरह एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में एक सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता सुमन देवी (50 वर्ष) की मौत हो गई। यह घटना सिंचाई नहर रोड स्थित पंप हाउस के पास हुई, जहां ट्रैक्टर पर लदे भूसे का एक भारी भक्कू अचानक बाइक सवार सुमन देवी के शरीर पर आ गिरा। सुमन देवी भोलसर पंचायत के वार्ड संख्या एक सेतपुरा कुलकुलिया की निवासी थीं और घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्कीसराय आमापुर के चौकीदार भूपनारायण दास की पत्नी थीं। घटना के समय वह अपने छोटे पुत्र संजीव कुमार के साथ बाइक से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल जा रही थीं। वहां उन्हें अपने क्षेत्र की प्रसूता रीता कुमारी और मनीषा कुमारी का चेक बनवाने एवं डिस्चार्ज (रिलीज) की प्रक्रिया पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.