ट्रैक्टर से गिरा किशोर, पहिया चढ़ने से गई जान
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर के बोनट में बैठा किशोर उछलकर नीचे गिर गया। इससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु पुत्र अखिलेश मंगलवार को साधु डेरा निवासी मन्नी सिंह अपने साथ ट्रैक्टर में बैठाकर ले गया था। तेज स्पीड में वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, चपेट में आकर उसके ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था उसका पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। पारिवारिक भाई अजीत ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.