फतेहपुर, मार्च 16 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के हरदासपुर सराफन मार्ग पर रविवार देर रात ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक समेत चार लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। केस दर्ज कर जांच शुरु की है। थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी सोम प्रकाश ने बताया कि उनके बहनोई कमलेश कुमार निवासी रारी थाना किशनपुर रविवार शाम गांव के हरगोविंद सिंह उर्फ दद्दू सिंह और विकास सिंह के बुलावे पर उनके साथ गए थे। बताया कि सभी लोग ट्रैक्टर की ट्रॉली में लाही का भूसा लादकर भदौंहा स्थित एक ईंट भट्ठे की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर को दिनेश कुमार चला रहा था। रक्षपालपुर और हरदासपुर सराफन के बीच बरगद के पेड़ के पास मोड़ पर चालक ने तेज रफ्तार में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.