ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हरदोई, मई 22 -- हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कछौना थानाक्षेत्र के बाघाडांडा निवासी 28 वर्षीय कुलदीप संडीला कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया मुरार नगर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मृतक के पिता कांशीराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कुलदीप बेनीगंज निवासी पंकज के ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहा था। खेरवा गांव के पास अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। चालक जब तक वाहन रोक पाता, तब तक ट्रॉली का पहिया कुलदीप के ऊपर से गुजर गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: स्टेट हाइवे पर मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.